• 28-04-2024 00:31:24
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

गारंटियों और मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा-कांग्रेस ने मोर्चा-संगठनों को मैदान पर उतारा

 रायपुर। CG Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियों के बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं जारी है। एक-दूसरे पर तीखे बयानों का दौर भी। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस दोनों प्रमुख पार्टियों ने लोकसभा चुनाव में अपने-अपने मोर्चे व संगठनों को भी मैदान पर उतार दिया है, जिसमें प्रमुख रूप से महिला मोर्चा, युवा, मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी प्रकोष्ठ आदि शामिल हैं। मोर्चे के सदस्यों व पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

कांग्रेस ने जहां अपनी 25 गारंटी के साथ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रही है, वहीं भाजपा राम मंदिर से लेकर राष्ट्रवाद, मोदी की गारंटी और 10 वर्षों की उपलब्धियां गिना रही है। मोर्चे के पदाधिकारियों को आम मतदाताओं तक पार्टी की बात पहुंचाने के लिए लक्ष्य दिया गया है, जिसमें भाजपा-कांग्रेस दोनों ने रोजाना एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

 

भाजपा का अभियान

 

टोलियों में बंटी महिलाएं, पहुंचा रहीं राम आएं हैं का संदेश

भाजपा की महिला मोर्चा ने लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए महिलाएं टोलियों में बंटकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से बैठक कर रही हैं। टोली बनाकर गांवों की महिला समूह से चर्चा कर रही हैं। उन्हें मोदी की योजनाओं और क्षेत्र के प्रत्याशियों के से अवगत करा रही हैं। राम के ननिहाल में महिलाएं यह भी बता रही हैं कि हम राम को लेकर आए हैं।

 

महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी सक्रिय होकर छोटे-छोटे से सम्मेलन कर रहे हैं। करीब 60 हजार से अधिक महिलाएं सक्रिय हो चुकी हैं। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से माहौल राममय है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हम राम को लाए हैं... के तौर पर प्रमुखता से मतदताओं के सामने रखा जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने आमंत्रण ठुकराया था।

 

रायपुर: नए मतदाताओं को साधने के लिए वार्डों और गांवों में चार हजार चौपाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी चार हजार गांवों तक चौपाल लगाने का निर्णय लिया है। अगले सात मई तक गावों, कस्बों और वार्डों में चौपाल होगी। युवा मोर्चा नए मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटा हुआ है। नए मतदाताओं को साधने के लिए प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा सक्रिय हो चुके हैं।

 

मुसलमानों से लेकर समाज को साधने की रणनीति

लोकसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य मुसलमानों को साधने से लेकर सामाजिक स्तर पर अलग-अलग जाति वर्ग के लोगों को साधने की भी है। इस पर भी भाजपा की अंदरुनी तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन कर रहा है, जिसमें समाज प्रमुखों को बुलाया जा रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का अभियान बस्तियों में जारी है,वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अभियान पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर में जारी है। अल्पसंख्यक मोर्चा मुसलमानों के लिए कार्य कर रहा है।

 

 

कांग्रेस का अभियान

 

भाजपा ने महतारी वंदन का फार्म भराया तो कांग्रेस महालक्ष्मी की देगी गारंटी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं से महतारी वंदन योजना का फार्म भराया तो कांग्रेस अब महिलाओं से महालक्ष्मी योजना का फार्म भराने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला कांग्रेस को यह जिम्मेदारी दी है। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिला कांग्रेस की सदस्यों को हमने जिम्मेदारी दे दी है। महिलाएं बूथ लेवल से वार्ड, ब्लाक, जिला स्तर पर सक्रिय हो चुकी है। महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये की सहायता राशि की गारंटी कांग्रेस ने दी है। इसके अलावा कांग्रेस का मुख्य मुद्दा महंगाई के साथ जरूरी सामानों में भाजपा का जीएसटी लगाना भी रहेगा।

 

 

जीएसटी में छूट और स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश होगा मुद्दा

 

किसानों को साधने के लिए प्रदेश किसान कांग्रेस ने रणनीति बनाई है कि छोटे से लेकर बड़े कृषि उपकरणों में जीएसटी का मुद्दा किसानों के सामने रखेंगे। साथ ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं करने का दुष्परिणाम के बारे में भी किसानों को बताएंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू ने बताया कि भाजपा के शासनकाल में किस तरह किसानों को छला गया यह भी चुनाव में मुद्दा बनेगा। अभी भी देश के कई राज्यों में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है।

 

बेरोजगारी पर उठाएंगे सवाल, 30 लाख से ज्यादा भर्तियों का करेंगे प्रचार

एनएसयूआइ विंग के पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि देश में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे,लेकिन ऐसा नहीं हो सका, बल्कि देश में बेरोजगारी बढ़ी है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे का कहना है कि बेरोजगारी का मुद्दा बनाएंगे।

साथ ही में कांग्रेस की गारंटी जिसमें 30 लाख नई नौकरियों का वादा किया गया है। इसे भी जनता के सामने ले जाएंगे। यह भी बताएंगे कि राज्य में भाजपा सरकार ने पीएससी परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाया था, लेकिन सीबीआइ जांच का केवल हौवा बनाया गया। अभी तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

 

वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.